Advertisement

फुसरो में आजसू 8 अगस्त को मनाएगी शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में आजसू पार्टी फुसरो नगर की बैठक मकोली स्थित सांसद आवासीय कार्यालय में 1& जुलाई को आयोजित किया गया। अध्यक्षता फुसरो नगर अध्यक्ष महेश देशमुख तथा संचालन कृष्णा महतो ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए आजसू केंद्रीय सदस्य महेंद्र चौधरी और बोकारो जिला प्रभारी कमलेश महतो ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 8 अगस्त को फुसरो में शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस भव्य रूप से मनाया जाएगा। कहा कि आज झारखंड ऐसी अवस्था में खड़ा है जहां युवाओं को न रोजगार है, न ही छात्रवृत्ति और न हीं उनके भविष्य की चिंता सरकार को है, जबकि स्व. निर्मल महतो ने झारखंड के युवाओं का भविष्य सुरक्षित करने के लिए झारखंड अलग राज्य का आंदोलन तेज किया था और अलग राज्य के लिए युवावस्था में ही अपना शहादत दिया।
वक्ताओं ने कहा कि आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों रहिवासी व् पार्टी कार्यकर्ता शामिल होकर निर्मल महतो को श्रद्धांजलि देंगे और उनके बताए रास्ते पर चलने का प्रण लेंगे।

जानकारी के अनुसार बैठक में निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाने को लेकर तैयारी समिति का गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से फुसरो शहीद निर्मल महतो चौक का रंग रोगन करने तथा जगह जगह फ्लेक्स बैनर लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक को मुख्य रूप से महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष संगीता देवी, सचिव डॉ प्रियंका कुमारी, सांसद प्रतिनिधि अशोक चौहान, नरेश महतो, मुकेश चंद्र डे, बिरू हाड़ी, विक्की महतो, चंद्रिका महतो, प्रकाश कुमार आदि ने संबोधित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *