Advertisement

ऐपवा बोकारो जिला कमेटी गठित

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां प्रखंड (Gomiyan Block) के हद में साड़म पश्चिमी पंचायत सचिवालय परिसर में 31 मार्च को ऐपवा बोकारो जिला कमेटी (Bokaro district Committee) का गठन किया गया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन बोकारो जिला का 21 सदस्य कमेटी का गठन किया गया।

इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए ऐपवा बोकारो जिलाध्यक्षा शोभा देवी ने कहा कि पर्यवेक्षक एवं मुख्य अतिथि रांची जिला सचिव नंदिता भट्टाचार्य की मौजूदगी में ऐपवा का 21 सदस्य कमेटी का गठन किया गया। युवा नेत्री नंदिता भट्टाचार्य ने कहा कि नई कमेटी शोभा देवी के नेतृत्व में पूरे बोकारो जिला में सदस्यता अभियान चलाएगा और महिलाओं के सवाल पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

अध्यक्ष के तौर पर विमला सिंह, सचिव शोभा देवी एवं उपाध्यक्ष अलका मिश्रा को चुना गया। इसके अलावा सक्रिय सदस्य के रूप में शोभा करमाली, मंजू देवी, सुखी देवी, ज्योति देवी, रीना देवी, अनीता देवी, शांति हाजरा, शीला सोरेन, फुल कुमारी, सरिता किस्कू, बीना देवी, आशा देवी, शीला देवी, मैमून खातून, सुनीता देवी, रूबी देवी, गानो देवी को चुना गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *