प्रहरी संवाददाता/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार के चर्चित नाबालिक के साथ किए गए अप्राकृतिक यौनाचार के विरुद्ध पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
ज्ञात हो कि इस मामले में रांची के एक पत्रकार द्वारा झारखंड के मुख्यमंत्री को किए गए ट्वीट के बाद बोकारो पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है। इस संबंध में बोकारो पुलिस द्वारा ट्वीट कर झारखंड के मुख्यमंत्री को दिए गए जवाब में बताया गया है कि मामले के संज्ञान में आते ही कसमार थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है। प्राथमिकी संख्या 52/ 26 दिनांक 14 .7.2026 धारा 4/6 पोक्सो एक्ट में दर्ज किया गया है। पीड़ित नाबालिग का चिकित्सा जांच एवं न्यायालय में बयान कराया गया है। साथ ही आरोपी को निरुद्ध कर विधिवत कार्रवाई की जा रही है।

ज्ञातव्य हो कि एक सप्ताह पूर्व कसमार के एक सात वर्षीय बालक को सुनसान स्थान पर रस्सी से बांधकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया गया था। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी के बाद आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। पीड़ित परिवार अभी भी काफी डरा सहमा है। इस मामले में जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन तथा सहयोगिनी से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार राय ने 16 जुलाई को बताया कि पोक्सो अधिनियम के तहत पीड़ित बालक को सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
![]()













Leave a Reply