Advertisement

जमीन आवंटन अनापत्ति प्रमाण पत्र को ले उपायुक्त से अधिवक्तागण ने की भेंट

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला उपायुक्त अजय नाथ झा से जिला मुख्यालय में अधिवक्ता संघ के भवन निर्माण के लिये जमीन आवंटन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिये 17 जुलाई को तेनुघाट के अधिवक्ताओं ने भेंट की।

अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा एवं महासचिव वकील प्रसाद महतो ने उपायुक्त से मुलाकात करने के बाद बताया कि उपायुक्त से इस मुद्दे पर गहन मंत्रणा की गयी। उन्होंने जल्द ही जमीन आवंटन के लिये कार्रवाई का आश्वासन दिया है। महासचिव महतो ने बताया कि जिला में जो अधिवक्ताओं के लिये भवन निर्माण का कार्य किया जा रहा है, वही संवेदक द्वारा तेनुघाट में भी काम करना है।

संवेदक का कहना है की जल्द जमीन उपलब्ध कराए, ताकि दोनों जगहों का काम शुरू किया जा सके। मालूम हो की तेनुघाट में जितने भी जमीन है वे तेनुघाट जल संसाधन विभाग का है। इसलिये कोई भी काम करने से पहले जल संसाधन विभाग की अनापत्ति प्रमाण पत्र लेना पड़ता है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *