एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। देश की आधी आबादी महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत महिला आरक्षण कानून को मानसून सत्र में लागू करने के मांग को लेकर महिला जनवादी संगठन एडवा द्वारा बीते 20 जुलाई को लोकभवन तक मार्च निकाला गया।
जानकारी देते हुए 21 जुलाई को एडवा के रेणु दास ने बताया कि एडवा झारखंड के बैनर तले झारखंड की राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से लोकभवन तक महिला आरक्षण मार्च निकाला गया। इस अवसर पर महिला साथी परिसीमन और जनगणना की बाध्यता समाप्त करने, महिला आरक्षण को मानसून सत्र से लागू करने और महिला को समान अधिकार देने का नारा लगा रही थी।

लोकभवन मार्च में एडवा झारखंड का प्रतिनिधि मंडल जिसमें बीणा लिंडा, शिवानी पाल, माया लायक, डा कीर्ति सिंह मुंडा, रेणु दास, रंगोवती देवी, सीमा केरकेट्टा आदि ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से प्रेषित स्मार पत्र राज्य के राज्यपाल को सौंपा। मौके पर सैकड़ो की संख्या में एडवा से जुड़ी महिला साथी उपस्थित थी।
![]()













Leave a Reply