Advertisement

अपर समाहर्ता ने डॉक्टर नसीम मौत मामले का किया जांच

उपायुक्त के निर्देश पर गठित जांच टीम ने सभी बिंदुओं पर किया जांच, जल्द सौंपेगी प्रतिवेदन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो सदर अस्पताल (Bokaro Sadar Hospital) के चिकित्सक डॉ नसीम मौत मामले को लेकर बोकारो जिला उपायुक्त कुलदीप चौधरी (Bokaro district Deputy Commissioner Kuldeep Choudhary) के निर्देश पर गठित पांच सदस्यीय जांच कमेटी ने 5 मार्च को सदर अस्पताल पहुंच चिकित्सा पदाधिकारियों तथा घटना के दिन ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों आदि से पूछताछ की।

जांच कमेटी का नेतृत्व अपर समाहर्ता सदात अनवर ने की। उनके साथ सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, उप समाहर्ता भूमि सुधार जेम्स सुरीन तथा अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एच के मिश्रा उपस्थित थे।

इस संबंध में अपर समाहर्ता सादात अनवर ने बताया कि जांच टीम ने डॉक्टर नसीम से जुड़ी विभिन्न बिंदुओं पर जांच की है। उस दिन ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी ली गई है।

जांच में सभी चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सहयोग किया है। टीम ने डॉक्टर नसीम के परिजनों से भी जानकारी ली है। जल्द ही टीम एक जांच प्रतिवेदन उपायुक्त को समर्पित करेगी।

ज्ञात हो कि बीते 14 जनवरी को सदर अस्पताल में पदस्थापित डॉक्टर नसीम की मौत अस्पताल में मरीजों का ईलाज करने के दौरान हो गई थी। मौके पर टीम के सदस्यों के अलावा जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, डीपीएमयू संजय कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *