Advertisement

रांची में इलाज के दौरान दुर्घटनाग्रस्त घायल युवक की मौत

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में फुसरो बाजार के रानीबाग निवासी संजय रजक की मौत 20 मार्च को रांची में इलाज के दौरान हो गया। युवक की मृत्यु की सुचना के बाद पुरे रानीबाग़ में मातम छा गया है।

बताया जाता है कि बीते 17 मार्च को होली का सामान लेने संजय फुसरो बाजार जा रहा था। इस दौरान बाइक के धक्के से वह घायल हो गया था। परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही फुसरो रानीबाग स्थित आवास में परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। परिजनों ने बेरमो थाने में बाइक सवार पर मुकदमा दर्ज कर मुआवजा की मांग की। हिंदू कल्याण मंच बेरमो के केंद्रीय अध्यक्ष रामु दिगार ने कहा कि सरकार के द्वारा मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *