Advertisement

आम आदमी पार्टी ने चलाया सदस्यता अभियान

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झारखंड राज्य के गोमिया विधान सभा के विभिन्न पंचायतों साडम पूर्वी, साड़म पश्चिम, होसिर पूर्वी, होसीर पश्चिम (देवीपुर), तुलबुल पंचायत, मंडय टोला (साड़म), गोमियां (पलिहारी-गुरूडीह) में आम आदमी पार्टी द्वारा सघन सदस्यता अभियान चलाया गया। सदस्यता अभियान का नेतृत्व मो अमीर सोहैल के द्वारा किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार ललपनिया में अरसद अंसारी, मुजाहिद अंसारी, दीपक कुमार, होसिर में किशुन यादव, संतोष प्रजापति, ज्योती कुमारी, पंचानन्द पांडेय, कामेश्वर प्रजापति, छोटे लाल प्रजापति, अशोक ठाकुर शामिल थे।

इस अवसर पर मो सोहैल ने बताया कि लगभग इन क्षेत्रों में घूम-घूम कर अधिक से अधिक लोगो को आप पार्टी में जोड़ना है। आप के कार्यकर्ताओं को तैयार कर आने वाले विधान सभा मे एक जगह बनाने है। जैसे कि पंजाब में आप पार्टी ने पर्चा लहराया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *