सभी के सहयोग से कोयला उत्पादन लक्ष्य हासिल करने का प्रयास करेगे-पीओ
एन. के. सिंह/बेरमो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) प्रोजेक्ट के नए परियोजना पदाधिकारी (पीओ) शैलेश प्रसाद के साथ प्रोजेक्ट ऑफिस मे 16 जुलाई को इनमोसा की परिचयात्मक बैठक हुई।
इस अवसर पर इनमोसा के एएडीओसीएम शाखा सचिव जयराम सिंह के नेतृत्व मे नवनियुक्त पीओ शैलेश प्रसाद का बुके देकर स्वागत किया गया। इनमोसा के साथी का परिचय देते हुए शाखा सचिव सिंह ने कहा कि कोयला उत्पादन करना ही माइनिंग सरदार और ओवरमैन का पहला उद्देश्य है। जिसमें इनमोसा के सदस्यों का सबसे बड़ा सहयोग रहता है। सिंह ने कोयला उत्पादन के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन से सबंधित महत्वपूर्ण चर्चा की। साथ ही साथ नये परियोजना पदाधिकारी से बेहतर कार्य करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि उनका संगठन हर तरह का सकारात्मक सहयोग प्रदान करेगा।
पीओ ने कहा कि इनमोसा के साथियों के साथ मिलकर काम करने पर ही परियोजना का कोयला उत्पादन लक्ष्य पूरा होगा। उन्होंने कहा कि खनन मे माइनिंग सरदार और ओवर मैन कोयला उत्पादन में अहम भूमिका निभाते हैं। पीओ ने कहा कि इनमोसा से औद्योगिक संबंध बनाए रखने का पूरा प्रयास रहेगा। पीओ ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सबके सहयोग से सुरक्षा नियम का पालन तथा पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उत्खनन कार्य करने का प्रयास करेंगे। साथ ही कहा कि सभी के सहयोग से कोयला उत्पादन लक्ष्य को हासिल करने का प्रयास करेगे।
बैठक का संचालन परियोजना के प्रबंधक एचआर अविनाश सिंहा ने की। मौके पर इनमोसा के शाखा अध्यक्ष कमलेश कुमार, शाखा सचिव जयराम सिंह, संगठन सचिव अमरेंद्र कुमार सहित प्रमोद सिंह, आनंद विश्वकर्मा, उदय सिंह, शकील अख्तर,अभिषेक सिंह, गौतम बाउरी, राज किशोर मिश्रा, श्रीराम, रामदेव, रविन्द्र मंडल, प्रशांत मंडल, राजेश पांडेय, लक्ष्मण, आजाद पासवान, निरंजन आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply