Advertisement

सिचाई विभाग से सेवानिवृत नंद किशोर श्रीवास्तव का निधन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव के ससुर व् सिचाई विभाग से सेवानिवृत कर्मी नंद किशोर श्रीवास्तव का हृदय गति रुक जाने के कारण मृत्यु हो गई।

जानकारी के अनुसार सिचाई विभाग से सेवानिवृत श्रीवास्तव का 15 मई की सुबह अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया। मालुम हो कि, दिवंगत नंद किशोर श्रीवास्तव तेनुघाट सिचाई विभाग मे वर्ष 1968 से कार्यरत थे। वे वर्ष 2007 मे विभाग से सेवा निवृत हुए थे।

उनके बारे मे बताया जाता है कि वे बहुत ही मृदुलभाषी और शांत विचार व्यक्तित्व वाले व्यक्ति थे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र संतोष श्रीवास्तव (मुन्ना) को छोड़ कर चल बसे। उनके निधन की जानकारी मिलते ही तेनुघाट और आस पास के रहिवासी काफी मर्माहत है।

उनके निधन के बाद अधिवक्ता संघ तेनुघाट के अध्यक्ष कामेश्वर मिश्रा, महासचिव वकील प्रसाद महतो, अधिवक्ता सुभाष कटरियार, रमेंद्र कुमार सिन्हा, प्रताप कुमार, प्रमोद सिंह, मिथलेश कुमार, मुकेश कुमार, गोपाल जी विश्वनाथन, आनंद श्रीवास्तव, वैद्यनाथ शर्मा, पंकज सिंह, अरूण महतो सहित कई अन्य उनके आवास पहुंचकर परिवार के सदस्यों को ढाढस बंधाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *