एस. पी. सक्सेना/धनबाद (झारखंड)। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड झारखंड द्वारा 8 जनवरी को धनबाद जिला के हद में बाघमारा प्रखंड में कंबल वितरण किया गया।
जानकारी के अनुसार धनबाद के जिला कोऑर्डिनेटर कृष्ण कुमार के सहयोग और सेकेट्री भोला नोनिया के नेतृत्व में बाघमारा प्रखंड के हद में भेलाटांड़ बस्ती में गरीब असहयों के बीच लगभग 200 कंबल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड के प्रदेश अध्यक्ष पी एन तिवारी के हाथों कंबल वितरण समारोह की शुरुआत की गई। कंबल वितरण कार्यक्रम में सभी लाभुकों को बाकायदा नाश्ता एवं छोटे-छोटे बच्चों को कैडबरी टॉफी दिया गया।
मौके पर फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष जयकुमार शर्मा, धनबाद जिला इंचार्ज राजेन्द्र यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम की सफलता के लिए कृष्ण कुमार, भोला नोनिया एवं राजेंद्र यादव को साधुवाद दिया गया जिन्होंने नए साल की शुरुआत में 200 जरूरतमंदों को कंबल वितरण कर अपने इलाका में रहिवासियों के बीच फाउंडेशन का एक अच्छा संदेश दिया।
![]()













Leave a Reply