Advertisement

एक बार फिर सोनपुर मेला में होगा सामयिक परिवेश द्वारा कवि सम्मेलन सह मुशायरा

कवि सम्मेलन व् मुशायरा में विश्व विख्यात कवि, शायर करेंगे शिरकत

एस. पी. सक्सेना/मुजफ्फरपुर (बिहार)। सामयिक परिवेश के तत्वावधान में सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर कवि सम्मेलन सह मुशायरा का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुजफ्फरपुर की युवा कवियित्री सविता राज शिरकत कर रही हैं।

जानकारी के अनुसार आगामी 7 दिसंबर को सारण जिला के हद में सोनपुर के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र मेला के मुख्य पंडाल में आयोजित कवि सम्मेलन व् मुशायरा आयोजन में एक से बढ़कर एक रचनाकार शामिल हो रहे हैं।

जिनमें बिहार की राजधानी पटना की कवियित्री व् लेखिका ममता मेहरोत्रा के अलावा कासिम कुर्सिद, अशोक कुमार सिन्हा, अनिरूद्ध सिन्हा, दिलशाद नज़मी, शिव नारायण, रूबी भूषण, समीर परिमल, ध्रुव कुमार, दिलीप कुमार, अनिता सिद्धि मिश्रा, प्रतिभा रानी, सुधा पांडेय शामिल हैं।

ज्ञात हो कि, पिछले वर्ष भी सोनपुर मेला में सामयिक परिवेश के तत्वावधान में भव्य कवि सम्मेलन सह मुशायरा का सफल आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के बाद सामयिक परिवेश कई और बड़े कार्यक्रमों का आयोजन करवाने की तैयारी में हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *