मुश्ताक खान/ मुंबई। चेंबूर के फाइन आर्ट में द सूफी मखमली पीर कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बतौर मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जनाब यूनुस अली शाह कादरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। भाजपा के नव नियुक्त अल्पसंख्यक सेल के अध्यक्ष हाजी अरफात शेख द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अमन शांति का पैगाम देना था।
इस मौके पर सूफी मखमली पीर के महिला, पुरूष श्रद्धालुओं की लंबी कतार देखी गई। चेंबूर के फाइन आर्ट्स में आयोजित द सूफी मखमली पीर कांफ्रेंस का मुख्य उद्देश्य अमन शांति का पैगाम है।
इस अवसर पर भाजपा के मुंबई अध्यक्ष एड आशीष शेलार, भाजपा नेता अनिल सिंह ठाकुर, चेंबूर जिलाध्यक्ष राहुल वालंज, माहिम दरगाह के ट्रस्टी, आईजी कैसर खालिद, डॉ. शम्मी खान के अलावा बड़ी संख्या में गणमान्य मौजूद थे।
![]()
















Leave a Reply