एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झामुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय लालू सोरेन के पुत्र और सीएम हेमंत सोरेन के चचेरे भाई परमानंद सोरेन 22 जुलाई को फुसरो स्थित भोलू खान के आवासीय कार्यालय पहुंचे।
बोकारो जिला के हद में फुसरो स्थित झामुमो नेता भोलू खान के आवास में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए परमानन्द सोरेन ने कहा कि जल, जंगल, जमीन की पार्टी झामुमो के सिद्धांत को सभी को बताना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए कार्यकर्ताओं को पूरा प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि मिशन 2024 चुनाव को देखते हुए सभी प्रखंड एवं नगर के प्रत्येक वार्ड में बूथ कमेटी में 10 नए नए कार्यकर्ता को जोड़े।
उन्होंने कहा कि बूथ कमेटी को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में सरकार बनेगी। कहा कि पूर्व में राज्य की रघुवर सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।
सिर्फ जनता को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता में बैठकर कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि 2024 में झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बनेगी और इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना है। झारखंड का विकास हेमंत सोरेन के नेतृत्व में ही संभव है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर पार्टी के सिद्धांतों को पहुंचाने और मजबूत करने की बात कही। कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार में किसान मजदूर की स्थिति दयनीय होती जा रही है। इसलिए केंद्र सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है।
![]()

















Leave a Reply