जल जीवन हरियाली योजना से एक करोड़ की लागत से बनेंगे तीन तालाब
अवध किशोर शर्मा/सोनपुर (सारण)। सारण जिला के हद में सोनपुर नगर पंचायत का वितीय वर्ष 2023-24 का एक करोड़ तेइस लाख दस हजार आठ सौ रुपए का लाभ का बजट 12 अप्रैल को पारित किया गया। इसी वित्तीय वर्ष में जल जीवन हरियाली योजना से नगर पंचायत में एक करोड़ की लागत से तीन तालाब भी बनेंगे।
पारित बजट की खास बात यह है कि कुल अनुमानित आय तिरसठ करोड़ पचपन लाख एक हजार तीन सौ दस (63,55,01,310) रुपए तथा अनुमानित व्यय बासठ करोड़ इकतीस लाख नव्वे हजार पांच सौ पचास (62,31,90,550) रुपए बतायी जा रही है।
जानकारी के अनुसार सोनपुर नगर पंचायत सभागार में मुख्य पार्षद अजय साह द्वारा सदन में बजट प्रस्तुत किया गया। उपस्थित वार्ड पार्षदों ने इस पर अपने-अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद अजय साह एवं संचालन कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ने किया।

संचालन करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बजट के मुख्य बातों पर प्रकाश डाला। बजट पर विस्तृत रूप से व्याख्यात्मक टिप्पणी म्युनिसिपल फाइनेंशियल (विशेष) अमित बसाक द्वारा सदन के सम्मुख प्रस्तुत किया गया।
जिसे उपस्थित सदस्यों द्वारा करतल ध्वनि से सर्वसम्मति से पारित किया गया।इस बजट की प्रमुख विशेषता रही कि कुल अनुमानित आय 63,55,01,310 रुपये (तिरसठ करोड पचपन लाख एक हजार तीन सौ दस रूपये) तथा अनुमानित व्यय 62,31,90,550/- रुपये (बासठ करोड़ इकतीस लाख नब्बे हजार पाँच सौ पचास रूपये) है।
इस प्रकार 1,23,10,810 /- रू० (एक करोड़ तेईस लाख दस
हजार आठ सौ दस रूपये) लाभ का बजट पारित किया गया। इस वित्तीय वर्ष में नगर पंचायत सोनपुर में नई योजनाओं के अन्तर्गत हरेक वार्ड में सड़कें एवं नालियों का निर्माण कराया जाएगा।
एक करोड़ रूपये की लागत से जल जीवन हरियाली योजना अंतर्गत तीन तालाब एवं पोखरों का जीर्णोद्वार करवाया जाएगा। नगर पंचायत सोनपुर के हद में सुलभ शौचालय, वेडिंग जोन, सम्राट अशोक भवन, आश्रय स्थल का निर्माण करवाया जाएगा। घाटों साथ हीं का सौन्दर्यीकरण करवाया जाएगा।
इसके अतिरिक्त निर्णय लिया गया कि नगरपालिका के आय में वृद्धि हेतु घरों का सर्वेक्षण करवाया जाएगा। ऑनलाइन टैक्स जमा करने हेतु पोर्टल एवं एप्प का विकास करवाया जाएगा। वार्ड क्रमांक-12 स्थित पार्क का सौन्दर्यीकरण करवाया जाएगा।
इसी वर्ष इसे आमजन के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा। आमजन की जन सुविधाओं हेतु कई कदम उठाये जायेंगे। सामुदायिक भवनों का जीर्णोद्वार करवाया जाएगा।
अंत में मुख्य पार्षद अजय साह द्वारा धन्यवान ज्ञापन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य पार्षद अंजली कुमारी, सशक्त स्थायी समिति के विनोद चौधरी, विभा देवी, राजीव कुमार सिंह गौतम, सभी वार्ड पार्षद गण, कनीय अभियंता मनोरंजन कुमार राय, नीतेश कुमार, राहुल राज, विवेक कुमार सहित सभी कर्मी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply