Advertisement

पूर्व सांसद के पोत्रों के यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल हुए कई गणमान्य

फुसरो स्थित पूर्व सांसद पांडेय के आवास पर यज्ञो पवित संस्कार में शामिल हुए गणमान्य

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के पोत्र विवस्वान और वेदांत के यज्ञोपवित संस्कार के अवसर पर 26 जनवरी को आयोजित प्रीतिभोज कार्यक्रम मे कई गणमान्य और आम रहिवासी शामिल हुए।

पूर्व सांसद पांडेय के पौत्र, ट्रांसपोर्टर रिशु पांडेय के पुत्र विवस्वान और भाजपा बोकारो जिला मंत्री बिक्रम पांडेय के पुत्र वेदांत के यज्ञयोपवित समारोह मे मुख्य रूप से झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, धनबाद सांसद पी एन सिंह, कोडरमा के पूर्व सांसद रविंद्र राय, विधायक राज वर्मा, बिरंची नारायण, नीरा यादव, आदि।

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह, बेरमो एसडीओ अनंत कुमार, एसडीपीओ सतीश चंद्र झा सहित सीसीएल ढोरी क्षेत्र के महाप्रबंधक एम के अग्रवाल, बीएंडके जीएम एम कोटेश्वर राव, कथारा महाप्रबंधक हर्षद दातार, दर्जनों पुलिस पदाधिकारी और काफी संख्या मे भाजपा के पदाधिकारी, श्रमिक संगठन के पदाधिकारी तथा अन्य दलों के भी पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर यज्ञो पवित संस्कार मे काफी संख्या मे माननीय, गणमान्य के साथ आमजन शामिल होकर दोनों नव जनेऊ धारी बच्चों को आशीर्वाद दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *