Advertisement

लायंस क्लब गिरिडीह द्वारा फ्री डेंटल चेक अप कैंप का आयोजन

कैंप में दो सौ लोगों की हुई जांच

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। लायंस क्लब ऑफ गिरीडीह एलीट के द्वारा 26 दिसंबर को एमएस डेंटल केयर क्लिनिक पुलिस लाइन बरवाडीह गिरिडीह में फ्री डेंटल चेकअप कैंप लगाया गया। कैंप में 200 लोगों का डेंटल चेकअप किया गया। कैंप में डॉक्टर अतुल वासन के द्वारा उचित सलाह दी गई।

इस अवसर पर उपस्थित दंत रोगग्रस्त मरीजों के बीच मेडिकेटेड टूथपेस्ट तथा माउथ वास का नि:शुल्क वितरण किया गया। यह कैंप लायन डॉ सुमन कुमार के क्लीनिक में आयोजित की गई।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए क्लब अध्यक्ष लायन धर्म प्रकाश ने बताया कि आज के कैंप में 200 लोगों का डेंटल चेकअप किया गया तथा उन्हें नि:शुल्क टूथपेस्ट और माउथ वास भी दिया गया।

उन्होंने कहा कि हमारा क्लब हमेशा लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर सामाजिक कार्य करती रही है। लायन डॉ सुमन ने कहा कि आज के कैंप में दंत चिकित्सक डॉक्टर अतुल वासन के द्वारा मरीजों का चेकअप किया गया तथा मरीजों को उचित सलाह दी गई।

कार्यक्रम में रीजन चेयर पर्सन लायन राजेश कुमार गुप्ता, क्लब निदेशक लायन संजय कुमार सिंह, क्लब उपाध्यक्ष लायन अरुण कुमार साहू, लायन विकास गुप्ता, लायन अमरनाथ मंडल, लायन मसरूर सिद्धकी सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *