Advertisement

स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस पर कार्यकर्म

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। भारत रत्न से सम्मानित हर दिल अजीज पहरव पीएम स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिवस भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह इकाई द्वारा पूरे श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस मौके पर कार्यक्रम किए गए।

दिवंगत अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह इकाई द्वारा स्थानीय नेताओं को अलग-अलग वार्ड में कार्यक्रम की जिम्मेवारी सौंपी गई थी। इसके तहत गिरिडीह जिला में 5 जोन बनाए गए थे, जिसके तहत बीते 25 दिसंबर की सुबह 11 बजे भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा तय किया गया।

कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम को सुना गया। इसके उपरांत उपस्थित तमाम नेता एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन भेंट किए। मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेई के जीवन में उनके उल्लेखनीय कार्यों को याद किया गया।

जन्म दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा गिरिडीह जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहाबादी, अधिवक्ता चुन्नू कांत, दिनेश प्रसाद यादव, इंजीनियर विनय सिंह, संजीत कुमार पप्पू, संदीप ङगायच, संत कुमार लल्लू, नवीन कुमार सिन्हा, सीकू सिन्हा, भाजपा नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा सहित विभिन्न स्थलों पर भाजपा के विभिन्न नेतागण एवं कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *