Advertisement

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया क्रिसमस, गिरजाघर में हुई विशेष प्रार्थना सभा

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। पूरे हर्ष और उल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार गिरिडीह में भी मनाया गया। इस अवसर पर गिरिडीह शहर के विभिन्न गिरजाघर में विशेष प्रार्थना सभा की गई।

जानकारी के अनुसार बीते 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। शहर के बरगंडा, मोहनपुर, जंगलपुरा, पचंबा, कोलडीहा स्टेशन रोड स्थित चर्च सहित विभिन्न गिरजाघर में पूरे हर्षोल्लास के साथ क्रिसमस का त्योहार विधि सम्मत तरीके से मनाया गया।

यहां ईसाई समुदाय के सैकड़ो महिला, पुरुष एवं बच्चों ने विशेष परिधान धारण कर चर्च पहुंचकर विशेष प्रार्थना सभा में हिस्सा लिया और एक दूसरे को हैप्पी क्रिसमस की बधाई दी। क्रिसमस को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गिरिडीह शहर में सुरक्षा के चाक चौबंद व्यवस्था किया गया था।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *