Advertisement

ट्रैक्टर पलटने से दो की मौत, दो घायल

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। गोमियां थाना के हद में बिरसा में 26 दिसंबर को ट्रैक्टर पलटने से दो युवकों की मौत हक गयी। इस घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार गोमियां थाना के हद में तुलबुल पंचायत के राजस्व ग्राम बिरसा में 26 दिसंबर को दोपहर लगभग 2 बजे खाली ट्रैक्टर में चार युवक सवार होकर किसी कार्य से जा रहे थे। तभी अचानक कच्ची सड़क में ट्रैक्टर की गाड़ी का पिछला चक्का मिट्टी में धंस जाने के कारण करीब 7 फीट नीचे अनियंत्रित होकर पलट गई।

आनन-फानन में रहिवासियों के सहयोग से घायलों को उपचार के लिए गोमियां स्थित सेवा सदन हॉस्पिटल ले जाया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डाक्टर उन्हें गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि गोमियां स्वास्थ्य केंद्र में प्रार्थमिक जांच के बाद बिरसा निवासी 30 वर्षीय पचू यादव एवं 28 वर्षीय संजय करमाली को मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल के चिकित्सक के अनुसार घायलों में विनोद करमाली एवं राजेश करमाली की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

इधर घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना प्रभारी राजेश रंजन दल बल के साथ पहुंचे और बताया कि दो लोगों का इलाज गोमियां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा हैं एवं दो युवको की मृत्यु की पुष्टि डॉक्टरों द्वारा की गयी है।

उक्त घटना से आहत स्थानीय रहिवासियों ने गोमियां ललपनिया रोड जाम कर दिया। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर प्रखंड विकास पदाधिकारी कपिल कुमार पहुंचे और सरकारी प्रवाधान के तहत सहायता प्रदान करने की बात कही। तब जाकर सड़क जाम हटा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *