Advertisement

शिक्षा, निसहाय दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली उत्तरी पंचायत के वार्ड-2 घासीटोला(बांधधार) में तिलकधारी रजवार की अध्यक्षता में एक बैठक 25 दिसंबर को आयोजित किया गया। इस अवसर पर दर्जनों जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से शिक्षा, निसहाय, दिव्यांग कल्याण ट्रस्ट का गठन किया गया। जिसके संस्थापक पूर्व उप मुखिया अजीत रविदास हैं। पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार एवं पंसस बोबी देवी की उपस्थिति में ट्रस्ट अध्यक्ष तिलकधारी रजवार, उपाध्यक्ष लाखो देवी, सचिव योगेंद्र गोप, उपसचिव सावित्री देवी, कोषाध्यक्ष अंजू देवी, उप कोषाध्यक्ष बबीता देवी, नरेश कपरदार (सहयोगी) चुने गए।

प्रारंभ में दोनो पंचायत प्रतिनिधियों का तथा पदेन पदाधिकारियों का स्वागत बुके देकर एवं माला पहनाकर किया गया। वार्ड सदस्य क्रांति देवी के सौजन्य से प्राप्त दस निसहाय रहिवासियों के बीच कंबल वितरण किया गया।

मौके पर जितेंद्र घासी, सुकरी देवी, पार्वती देवी, छुटकी देवी, हुलसी देवी, अर्जुन रजवार, धीरू घासी, चंचला देवी, शांति देवी, सुंदर साव, मोहनी देवी, राजकुमार रजवार आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *