Advertisement

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती मनाई गई

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी फुसरो नगर मंडल द्वारा 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई और पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पूर्व सांसद रविन्द्र कुमार पांडेय के फुसरो स्थित आवासीय कार्यालय मे सामूहिक रूप से मनाई गई।

इस अवसर पर बाजपेयी और मालवीय के तस्वीर पर फूल माला चढ़ाकर जयंती मनाया गया। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने लड्डू एवं चॉकलेट वितरण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रामकिंकर पांडेय के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम गिरिडीह के पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय के आवासीय कार्यालय में जयंती सामूहिक रूप से मनाया गया। पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि अटलजी देश के गौरव थे। उन्होंने देश की राजनीति को ऊंचाइयां प्रदान की। इस अवसर पर उन्होंने वाजपेयी के जीवनी पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला।

जयंती के अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा के बोकारो जिला के पूर्व अध्यक्ष जगन्नाथ राम, निवर्तमान नगर अध्यक्ष प्रमोद सिंह सहित अशोक मिश्रा, धनेश्वर महतो, दिनेश सिंह, रमेश स्वर्णकार, भरत वर्मा, मदन गुप्ता, वैभव चौरसिया, दिनेश यादव, चंदन राम, अशोक सिंह, आदि।

सुभाष वर्णवाल, शंकर सिन्हा, मनोज चंद्रवंशी, मूलचंद खुराना, अरुण स्वर्णकार, नवल किशोर सिंह, रामलाल गोस्वामी, बबलू सिंह, श्रीकांत सिंह यादव, भरत वर्मा, जग बहादुर सिंह, मृत्युंजय पांडेय के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *