Advertisement

मोदी केयर द्वारा वन भोज सह मिलन कार्यक्रम आयोजित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। मोदी केयर का वन भोज सह मिलन कार्यक्रम 25 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में मनाया गया।

इस दौरान मोदी केयर के सदस्यों की एक बैठक को संबोधित करते हुए रिथि विश्वनाथन ने बताया कि जब उसने मोदी केयर ज्वाइन किया था उस समय लोग पूछते थे कि मोदी केयर क्या है।

धीरे-धीरे लोग इससे जुड़ते गए और आज मोदी केयर अपना एक पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि आज मोदी केयर किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आज यहां पर रांची, रामगढ़, हजारीबाग, बोकारो, कोडरमा, टाटा और जाने कहां-कहां से सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे हैं।

यह दर्शाता है कि मोदी केयर आज किस ऊंचाई पर पहुंचा है। इसे ऊंचाई तक पहुंचाने में आप सभी का पूरा सहयोग मिला है। बिना आपके सहयोग से मोदी केयर इतना सफलता नहीं पाता।

विश्वनाथन ने कहा कि हमारे यहां जो भी सामान उपलब्ध है वह पूरी तरह से ब्रांडेड है। इसलिए मोदी केयर को चाहने वाले इसे छोड़कर कभी दूसरी और कहीं नहीं जाते है। आज लोग मोदी केयर से जुड़ने के लिए तैयार रहते हैं। यह हम सभी के मेहनत का परिणाम है। उम्मीद है आगे भी हम इसी तरह मोदी केयर का नाम हर घर में पहुंचाने में सफलता पाएंगे।

मौके पर लक्ष्मी आनंद, शशिकांत, हरख लाल महतो, दीपक प्रसाद नायक, गोपेश्वर शर्मा, विष्णु प्रसाद साहू, कोलेश्वर टूडू, तेनुघाट पंचायत के पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, पंचायत समिति सदस्य अजीत कुमार पांडेय, जितेन्द्र कुमार सिन्हा, नारायण प्रजापति, मुकेश कुमार सिन्हा, जिम्मी विश्वनाथन, रामकृष्ण गुप्ता, सुजय आनंद, रितेश सिंह, आदि।

वीरेंद्र मिश्रा, गोलू सिन्हा, ऋतिक अनंत, सवयम कुमार, ओम सिन्हा, कृत सिन्हा, संकु कुमार, आर्या अरुण, श्रुति कुमारी, बिन्नी कुमारी, लाल बाबू सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *