Advertisement

लीग मैच के उद्घघाटन में चांपी टीम ने तेनुघाट को हराया

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में तेनुघाट प्रीमियर लीग मैच का उद्घघाटन 25 दिसंबर को तेनुघाट पंचायत की पूर्व मुखिया रेखा सिन्हा, उप मुखिया रीता सिंह और अधिवक्ता सुभाष कटरियार उर्फ राजाजी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व मुखिया सिन्हा ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। उनमें प्रतियोगिता की भावना भी उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का वास होता है। इसलिए पढ़ाई साथ खेलकूद भी जरूरी है।

उप मुखिया रीता सिंह ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद में भी बच्चों की ओर ध्यान दिया जा रहा है, जिससे यह प्रतीत होता है कि वह दिन दूर नहीं है जब ना सिर्फ पढ़ाई में बल्कि खेलकूद में भी अपना और अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे।

अधिवक्ता सह पत्रकार सुभाष कटरियार ने कहा कि पढ़ाई जहां विद्यार्थियों के लिए जरूरी है, वहीं खेलकूद भी मनोबल को आगे बढ़ाता है। इसलिए पढ़ाई के साथ साथ खेलकूद पर भी ध्यान देना जरूरी है।

उद्घघाटन मैच में चांपी की टीम ने तेनुघाट को तीन विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले तेनुघाट की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित दस ओवर में 71 रन बनाए। जवाबी पारी में चांपी की टीम 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में अम्पायर की भूमिका दीपक यादव और पिंटू कुमार, स्कोरर की भूमिका मिकी, कमेंटटर की भूमिका रीसु ने निभाई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *