धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। भारतीय जनता पार्टी बिष्णुगढ़ पूर्वी मंडल की बूथ स्तरीय बैठक 24 दिसंबर को प्रखंड के हद में उच्चा घाना के मिलनटांड़ में की गई। प्रभारी चंद्रनाथ भाई पटेल बैठक की अध्यक्षता पूर्वी मंडल अध्यक्ष नारायण महतो तथा संचालन महामंत्री प्रकाश साव ने किया।
बैठक में 25 दिसंबर को भारत रत्न भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती विष्णुगढ़ पूर्वी मंडल के 12 पंचायत के 59 बूथों में मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही जयंती मनाने के पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के द्वारा कही मन की बातों को जन-जन तक पहुंचने का पार्टी के पदाधिकारी एवं बूथ अध्यक्षों ने संकल्प लिया।
मौके पर उपस्थित किसान मोर्चा अध्यक्ष जगरनाथ महतो, महिला मोर्चा अध्यक्षा हेमन्ती देवी, घनश्याम महतो, पंचायत प्रभारी लखन महतो, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष हीरालाल प्रसाद, सह सोशल मीडिया प्रभारी टेकलाल महतो, सोशल मीडिया प्रभारी तुलसी सिंह रजनी, सुखलाल महतो, विश्वनाथ महतो पंचायत प्रभारी गाल्होवार,युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद कुमार महतो आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply