Advertisement

इनर व्हील क्लब में मिनी कार्निवल का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। इनर व्हील क्लब गिरिडीह द्वारा 24 दिसंबर को होटल गार्डन व्यू में मिनी कार्निवल का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में पीआरओ रश्मि सिन्हा उपस्थित थी।

इसमें बच्चे, बड़े, महिला एवं पुरुष सभी के लिए कई मनोरंजक खेल और कार्यक्रम करवाए गए। कार्निवल की शुरुआत 24 दिसंबर की दोपहर 1 बजे हुई जो शाम 5 बजे तक चलती रही। इसमें शहर के विभिन्न नृत्य ट्यूटोरियल क्लासेज के बच्चों ने समूह नृत्य का प्रदर्शन किया।

यहां बच्चे, बड़े सभी के लिए कई मनोरंजक खेलों के स्टॉल लगे थे। जिसमे सभी बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे थे। गणमान्य जन स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल का आनन्द ले रहे थे। क्लब की सदस्याएँ लोगों के मनोरंजन के लिए हौजी गेम भी करवा रही थी।

इनर व्हील क्लब गिरिडीह द्वारा फण्ड रेजिंग के लिए शहरवासियों के बीच टिकट बेचा गया था। जिसका लकी ड्रॉ भी निकाला गया। लकी विजेताओं को प्रथम पुरस्कार में टेलीविजन, द्वितीय पुरस्कार में रेफ्रिजरेटर, तृतीय पुरस्कार में माइक्रोवेव ओवन एवं अलमारी, नॉन स्टिक बर्तन, कैसरोल आदि कई पुरस्कार दिए गए।

मौके पर क्लब की सदस्या व् अंतर्राष्ट्रीय इनर व्हील सम्पादिका प्रभा रघुनन्दन, क्लब अध्यक्ष रेखा तर्वे, डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर रश्मि गुप्ता, डॉक्टर मधुश्री सेन सान्याल, पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रुही अहमद, पास्ट प्रेसिडेंट चंचल भदानी, हेमा दत्ता, रजनी गुप्ता, डॉक्टर पायल वर्मा, उमा गुप्ता, रुचि तर्वे, राखी टारको, दीक्षा वैशखियार, डॉली हलधर , रूपा रानी, गीता बरनवाल, चित्र लेखा डे आदि उपस्थित थी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *