Advertisement

मध्य विद्यालय सिपारा के बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण

फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। बिहार की राजधानी पटना के मध्य विद्यालय सिपारा में बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस का वितरण किया गया।

मध्य विद्यालय सिपारा के 100 से अधिक बच्चों के बीच स्कूल ड्रेस वितरण किया गया। इस कार्यक्रम का संयोजन राजकीय सम्मान प्राप्त शिक्षिका डॉ नम्रता आनंद ने किया। स्कूल ड्रेस पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। स्कूल ड्रेस का वितरण समाजसेविका नीना मोटानी के सौजन्य से किया गया।

इस अवसर पर समाजसेविका डॉ नम्रता आनंद ने नीना मोटानी का शुकिया अदा किया और कहा कि नीना मोटानी सामाजिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही हैं। उनके द्वारा विभिन्न प्रकार की सामाजिक और परोपकार की गतिविधियां करवाई जाती हैं।

नीना मोटानी के अंदर मानवता भरी है जिस कारण वह सभी की सेवा के लिये सदैव तत्पर रहती हैं। उन्होंने कहा कि समाज को गति देने के लिए मन में समाज सेवा का जुनून होना चाहिये। लोगों को समाज की समृद्धि और विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है।

व्यक्ति की प्रगति से ही समाज में सुधार होता है और व्यक्ति का विकास समाज के विकास में परिलक्षित होता है। इसलिए समाज सेवा को मानव जाति का सर्वश्रेष्ठ धर्म माना गया है।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक कृष्ण नंदन प्रसाद ने इस पहल की सराहना की और नीना मोटानी को इसके लिये साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि समाज के लिए मनुष्य कहीं भी जो निःस्वार्थ सेवा प्रदान करता है, उसे सही मायने में समाज सेवा माना जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका पद्मावती कुमारी और विद्या कुमारी ने भी सहयोग किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *