Advertisement

प्रखंड प्रमुख द्वारा बोड़िया वस्ती में किया गया कंबल का वितरण

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। कड़कड़ाती ठंड को देखते हुए महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा प्रदत्त कंबल का वितरण 23 दिसंबर को बेरमो प्रखंड प्रमुख गिरजा देवी के द्वारा किया गया। कंबल वितरण बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोड़िया उत्तरी पंचायत के बोड़िया वस्ती में किया गया।

जानकारी के अनुसार प्रखंड प्रमुख द्वारा उक्त वस्ती में ठंड को देखते हुए एक दर्जन कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर बोरिया उत्तरी पंचायत के उप मुखिया लोकेश्वरी देवी, पंचायत समिति सदस्य सोनामती देवी मुख्य रूप से मौजूद थी।

इस अवसर पर प्रखंड प्रमुख ने उपस्थित रहिवासियों से कहा कि बीते कुछ दिनों से क्षेत्र में काफी तेजी से शीतलहर बढ़ा है। जिससे ठंड से बचे रहने के लिए शॉल, कंबल, मोटे वस्त्र, अलाव की काफी जरूरत है। आप सब दिए गए कंबल का उपयोग करें। कंबल पाकर लाभुक काफी हर्षित हुए।

मौके पर 80 वर्षीय एक वृद्ध महिला शानू देवी पति स्वर्गीय मोतीलाल तुरी को प्रमुख गिरजा देवी के द्वारा कंबल दिया गया। कंबल पाने वालों में बुंदिया देवी, शांति देवी, पेमिया देवी, शकुंतला देवी, त्रिभुवन देवी, दशमी देवी, शनिचरी देवी, नारायण महतो, इलियो देवी सहित अन्य जरूरत शामिल थे।

मौके पर स्थानीय रहिवासी विनोद कुमार महतो, सगीना महतो, मित्तल महतो, परमेश्वर कुमार, संतोष महतो, कैलाश महतो, कर्मा महतो, बबलू, परमेश्वर कुमार, गोविंद महतो आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *