एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो के बैदकारो कॉलोनी स्थित हिंद मजदूर किसान पंचायत प्रधान कार्यालय में 22 दिसंबर को बेरमो कोयलांचल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विश्वनाथ रजवार व संचालन विजय साव ने किया।
बैठक में यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव इंद्रदेव महतो ने संगठन की मजबूती और सदस्यता अभियान बढाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य मजदूरों के हक और अधिकार दिलाना है। साथ ही साथ महतो ने कहा कि सीसीएल प्रबंधन मजदूर और विस्थापितों के अनदेखी कर रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पांचों सेंट्रल ट्रेड यूनियन के लोग मजदूरों को छलने का काम कर रहे हैं।

इस अवसर पर सर्वसम्मति से अगामी फरवरी माह में यूनियन का सम्मेलन करने का निर्णय लिया गया। इससे पूर्व संगठन से जुड़े लोगो ने इंद्रदेव महतो को नेशनल फ्रंट ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन झारखंड प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर फूल माला एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
बैठक में मोहम्मद इम्तियाज खान, सोहन लाल मांझी, विजय पासवान, खेमलाल महतो, शमशुल हक, मोहम्मद मनु, अशोक यादव, विनोद सिंह, रंगनाथ चौबे, कामाख्या सिंह, उपेंद्र सिंह, विश्वनाथ कुमार, ठाकुर प्रसाद नायक सहित दर्जनों श्रमिक मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply