Advertisement

कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में मनाई गई महान गणितज्ञ रामानुजन की जयंती

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन में 22 दिसंबर को महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती धूमधाम से मनाई गई। मौके पर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनपति देवी सरस्वती विद्या मंदिर फुसरो के प्रधानाचार्य पंकज कुमार मिश्रा ने गणितज्ञ रामानुजन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि भारत में राष्ट्रीय गणित दिवस महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज की याद में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि रामानुजन ने संख्या सिद्धांत पर आधारित कार्य किया इसलिए उन्हें संख्याओं का जादूगर माना जाता है।

कस्तूरबा विद्यालय के सचिव धीरज कुमार पांडेय ने कहा कि अपने महान गणितीय अवदान के लिए रामानुजन को गणितज्ञों का गणितज्ञ भी कहा जाता है। संपूर्ण कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव ने अभूतपूर्व सहयोग प्रदान किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंद्रावती मिश्रा ने कहा कि रामानुजन का बचपन निर्धनता और कठिनाइयों में बीता।

रामानुजन के गणित पर लिखे गए आर्टिकल तत्कालीन समय की सर्वोत्तम विज्ञान पत्रिका में प्रकाशित होते थे। आचार्या पुष्पा सिन्हा ने कहा कि रामानुजन के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा गणित पर आधारित मॉडल एवं चार्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें विभिन्न आकर्षक चार्ट बनाए गए। संपूर्ण गणितीय कार्यक्रम की गतिविधि संजू ठाकुर एवं राजेंद्र पांडेय द्वारा संपन्न किया गया। रामानुजन जयंती से संबंधित भाषण प्रतियोगिता बहनों के बीच हुई। इस प्रतियोगिता के निर्णायक की भूमिका में कुमार गौरव, विभा सिंह एवं प्रियंका कुमारी ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इस अवसर पर तीनों वर्गों की प्रश्न मंच प्रतियोगिता सदन अनुसार व्यवस्था से हुई। इस दौरान गणितीय दौड़, विभिन्न प्रकार के वाद्य यंत्रों से संबंधित शारीरिक प्रतियोगिता एवं गणित प्रदर्शनी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल चंद्र झा, शैलबाला कुमारी, बंधन कुमारी, अनूपमा झा, नीलू साहू, प्रदीप कुमार महतो, वीणा कुमारी, शिवपूजन कुमार सोनी इत्यादि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *