प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गोमियां विधान सभा प्रधान कार्यालय पेटरवार में 22 दिसंबर को झामुमो पेटरवार प्रखंड समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में पूर्व विधायक बबिता देवी भी शामिल रही।
इस अवसर पर बैठक में मुख्य अतिथि उपस्थित गोमियां की पूर्व विधायक बबिता देवी ने कहा कि प्रखंड के सभी पंचायतों का पुनर्गठन जल्द किया जाना चाहिए। साथ ही झारखंड सरकार द्वारा चलाये जा रहे महत्पूर्ण योजनाओं को आम जनमानस तक पहुंचाने में सभी की सहयोग निहित है, जिसका जीता जागता उदाहरण है आपकी योजना, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में काफी लोगों द्वारा योजनाओं का लाभ लेना। उन्होंने कहा कि उक्त योजना जनता को काफी प्रभावित किया है।
मौके पर जिला कोषाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य अशोक मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष घुनु हांसदा, केंद्रीय सदस्य राधानाथ सोरेन, मनोहर मुर्मू, 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो, प्रखंड सचिव ललन सोनी, हाशिम अंसारी, दामोदर ठाकुर, प्रकाश महतो, गंगाधर महतो, गुलाबचंद हांसदा, कोलेश्वर सोरेन, दिलीप मुर्मू, असगर अली, आदि।
अहसनुल अंसारी, शिव चरण महतो, राकेश सेठी, अनूप सेठी, अजीत महतो, महानंद मुर्मू, दशरथ मुर्मू, पिंकी देवी, काजल देवी, वकील ठाकुर, रामू महतो, विमल सेठी, मधुसूदन महतो, मधुसूदन साव, कपिल महतो, सत्तू लाल ठाकुर, विपिन किस्कू, अदालत घासी सहित काफी संख्या में गणमान्य उपस्थित थे।
211 total views, 2 views today