धीरज शर्मा/विष्णुगढ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में ग्राम पंचायत बराय के तीस वर्षीय भीम महतो की ट्रेन से गिरकर मौत हो गयी। मृतक मुंबई से ट्रेन से अपने घर लौट रहा था।
जानकारी के अनुसार भीम महतो की गिरिडीह जिला के सरिया थाना के हद में छोटकी सरिया के नजदीक बीते 20 दिसंबर की सुबह धनबाद गया रेलखंड के डाउन रेल पटरी के पास गिरने से मौत हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों कि माने तो डाउन रेल लाइन में मुंबई हावड़ा मेल ट्रेन से पोल क्रमांक-347/23 के नजदीक गिर गया।
इस कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर रेलवे सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति खून से लथपथ गिरा पड़ा है।
रहिवासियों का कहना है कि ट्रेन से गिरने से उसके माथा में गहरी चोटे आई, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसे सरिया हजारीबाग रोड स्टेशन उतरना था, लेकिन तीन किलोमीटर दूर ही हादसा हो गया। संभावना जताई जा रही है कि भीम उतरने के लिए ट्रेन की बोगी के गेट पर खड़ा रहा होगा और असंतुलित होकर गिर गया होगा। हालांकि मौत का कारण पता नहीं चल पाया है।
मृतक भीम महतो मुम्बई में रहकर मजदूरी का काम करता था। घर का इकलौता कमाने वाला गरीब व्यक्ति था। मृतक का सपना कुमारी छह वर्षीय, लीलो कुमारी चार वर्षीय पुत्री तथा राजवीर कुमार तीन वर्षीय पुत्र है। इस घटना से घर में मातम पसरा हुआ है।
मृतक के परिजन का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इस दु:ख भरी घटना से आहत होकर शिक्षक रियासत ने तीनों बच्चों की फ्री में पढ़ाई का जिम्मा ले लिया है।

इस घटना की खबर मिलते हीं मध्य जिप सदस्य शेख तैयब ने उनके आवास पहुंच कर शोक संवेदना प्रकट किया। शेख तैयब ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले दो महीनों के अंतराल में रोजगार की तलाश में पलायन कर गए पांच से छह बिष्णुगढ़ के प्रवासी मजदूरों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में सारी खनिज संपदा से पूर्ण होने के बावजूद भी सरकार प्रवासी मजदूरों के लिए कुछ नहीं कर रही है। इसे राज्य सरकार की नाकामी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। जबकि इस मामले में मजदूरों के परिजन एवं जनप्रतिनिधियों ने सरकार से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन किसी प्रकार से सार्थक पहल नहीं हो पाई है।
ऐसे में सरकार को मजदूरों के हित में रोजगार को लेकर ठोस कदम उठाए जाने की जरूरत है। पूर्व विधायक नागेंद्र महतो ने रेलवे अधिकारियो से फोन के माध्यम से संपर्क कर मुआवाजे के लिए मांग किया।
मौके पर बराय मुखिया राजेंद्र कुमार मंडल, शंकर महतो, अशोक मंडल, चंद्रिका मंडल, जोगेंद्र यादव, बिट्टू गुप्ता, हीरामन ठाकुर, उमेश रजक, बालेश्वर पांडेय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण रहिवासी मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply