भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। झारखंड के साहेबगंज जिला में जनजातीय समाज़ की बेटी राबिया पहाड़िया के साथ मो. दिलदार नामक व्यक्ति द्वारा शादी का झांसा देकर दुसरे विवाह के चंद दिनों बाद इलेक्ट्रानिक कटर मशीन से अनेक टुकड़े कर जघन्य हत्या किया गया।
इसके विरोध मे भारतीय जनता पार्टी बोकारो के जनजातीय मोर्चा के तत्वावधान मे बोकारो के नया मोड़ में हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया।
पुतला दहन के अवसर पर बोकारो जिला मंत्री विक्रम पांडेय ने कहा कि हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण लगातार ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उक्त पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष भारत यादव, सुरज मल नायक सहित भाजपा एसटी मोर्चा के दर्जनों समर्थक शामिल हुए।
![]()












Leave a Reply