धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ प्रखंड के हद में मडमो के दुबई में फंसे मजदूर विनोद महतो की 20 दिसंबर की सुबह सकुशल वतन वापसी की खबर के बाद परिजनों में हर्ष देखा जा रहा है। इस कार्य के लिए परजनो ने बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो, दुबई में कार्य कर रहे बगोदर प्रखंड के हद में कुदर के मोहम्मद वशिम शेख मामले को प्रकाश में लाने वाले समाजसेवी सिकन्दर अली का अभार प्रकट किया।
ज्ञात हो कि रोजगार के लिए दुबई गया विष्णुगढ़ का विनोद महतो लगभग दो महीने पूर्व वीजा अवधि और इकामा की अवधि समाप्त होने की वजह से वहां की जेल में बंद था। घर का एकलौता कमाने वाला होने की वजह से विनोद के माता पिता,पत्नी व तीन वर्षीय बच्चे अनुज कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों ने समाजसेवी सिकन्दर अली के माध्यम से मदद की गुहार लगायी थी।
इसकी जानकारी बगोदर के पूर्व विधायक नागेन्द्र महतो के माध्यम से बगोदर प्रखंड के हद में कुदर के रहनेवाले मोहम्मद वशिम शेख को मिली। उन्होंने मामले में तत्परता दिखाते हुए वहां के अरबाब (मालिक) से संपर्क कर पूरी जानकारी ली और भारतीय दुतावास से संपर्क कर जेल रिहाई कर वतन वापसी करायी। फिलहाल विनोद राजस्थान में है।
![]()












Leave a Reply