धीरज शर्मा/विष्णुगढ़। दीनमठ सारथी ट्रस्ट के द्वारा 19 दिसंबर को विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में नावाटांड के चन्द्रिका महतो को रिम्स रांची से जाँच करवाने के पश्चात दवाई दिलाया गया।
तबियत खराब होने से चन्द्रिका महतो ने दीन मठ सारथी ट्रस्ट के महेंद्र ऊर्फ माही से सम्पर्क कर इलाज के लिए मदद माँगा था। उसके बाद ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने जाँच करवाना जरूरी समझा। एक सप्ताह बाद रिपोर्ट आया तो टीबी होने की पुस्टि हुई। उसके बाद प्रखंड चिकित्सा प्रभारी से सम्पर्क कर दवाई दिलाया गया।
ज्ञात हो कि, दीनमठ सारथी ट्रस्ट के द्वारा समय समय पर टीवी उन्मूलन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ हीं टीवी के लक्षण व सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं के बारे में आसपास के रहिवासियों को जागरूक किया जा रहा है।
इस दौरान मुख्य रूप से चिकित्सा प्रभारी डॉ अरुण कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्या यशोदा देवी, शुभम कुमार नीरज कुमार, दीनमठ सारथी ट्रस्ट के सुरेश राम, मंजू देवी, रंजय कुमार पांडेय शामिल थे।
![]()












Leave a Reply