Advertisement

अचलजामो में पैक्स धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घघाटन

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के अचलजामो प्रथमिक कृषि खाद सहयोग समिति लिमिटेड कार्यालय सह गोदाम में 18 दिसंबर को धान अधिप्राप्ति केन्द्र (पैक्स) का उद्घघाटन किया गया।

उक्त पैक्स केंद्र का विधिवत उद्घघाटन पंचायत के मुखिया कलावती देवी, पंसस अमिता कुमारी, करगालो मुखिया मोतीलाल महतो, पंसस जुगल महतो, पूर्व प्रमुख अशोक गुप्ता, पूर्व मुखिया हरीश पटेल, पूर्व मुखिया तापेश्वर रजक, पैक्स अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर फैक्स अध्यक्ष द्वारका प्रसाद विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बाजार में दलाल लोगों द्वारा ओने पौने भाव में किसानों से धान लिया जा रहा है। जिसे सरकारी रेट कार्य एजेंसी – जेएएसएफसी में जो किसान फैक्स में धान देती है तो धान का मूल्य साधारण 2040 रू प्रति क्विंटल, बोनस -10 रू प्रति क्विंटल, कुल दर 2050रू प्रति क्विंटल किसान को मिलेगा।

साथ ही फैक्स के माध्यम से किसान का रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा किसान को धान के पैदावार को देखकर सरकारी लाभ दिया जाएगा। उद्घघाटन के मौके पर भारी संख्या में आसपास के दर्जनों गांव के किसान एवं पैक्स के सदस्य ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *