Advertisement

युवा शक्ति विचार मंच ने मनाया स्व. विनोद बिहारी महतो की 31वां पुण्यतिथि

बिनोद बाबू सिर्फ एक नाम हीं नहीं, बल्कि क्रांति है-रूपेंद्र महतो

प्रहरी संवाददाता/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में चानो में युवा शक्ति विचार मंच के द्वारा एसपी कोचिंग सेंटर में 18 दिसंबर को झारखंड अलग राज्य आंदोलनकारी स्व. बिनोद बिहारी महतो की 31वां पुण्यतिथि मनाया गया।

स्व. बिनोद बिहारी महतो की 31वां पुण्यतिथि के अवसर पर उनके प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित पुष्पमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर युवा शक्ति विचार मंच चानो के द्वारा एसपी कोचिंग सेंटर में बच्चे बच्चियों के बीच पॉकेट संविधान बुक वितरण किया गया।

मौके पर रूपेंद्र कुमार महतो ने कहा कि झारखंड के जननायक
विनोद बाबू के कड़े संघर्ष और बलिदान के बाद हमें झारखंड राज्य मिला। वे अलग राज्य आंदोलन के साथ-साथ सूदखोरों द्वारा शोषित, बाल विवाह, दहेज प्रथा, शराब से लिप्त जैसे समाज को सुधारने का काम किए।

उन्होंने कहा कि स्व विनोद बाबू ने कहा था कि पढ़ोगे तभी तो अपने अधिकार के लिए लड़ोगे। *”पढ़ो और लड़ो”* के इस नारे को लेकर संगठन विनोद बाबू के कहे हुए मार्गों पर हम सभी को चलना है। विनोद बाबू के पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन और बिनोद बाबू अमर रहे, झारखंड आंदोलनकारी नेता अमर रहे का नारे लगाए गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *