Advertisement

आजसू पार्टी की नदी तट पर कार्यकारिणी मिलन समारोह सह जिला स्तरीय बैठक

आजसू पार्टी आंदोलन करने वाली पार्टी-अध्यक्ष

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। आजसू पार्टी द्वारा 18 दिसंबर को पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा स्थित कारो नदी के तट पर कार्यकारिणी मिलन समारोह सह जिला स्तरीय आजसू पार्टी की बैठक संपन्न हुई। बैठक प्रखंड अध्यक्ष सनी लोहार एवं कार्यकारिणी सारंडा प्रखंड अध्यक्ष वीरू सोनार के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

आहूत बैठक में उपस्थित दर्जनों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुजीत गिरी ने क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण पर विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के सभी लाभुकों को लाभ दिलाने हेतु पार्टी संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी आंदोलन करने वाली पार्टी है।

पार्टी जनहित में रहिवासियों के लिए सदैव आगे का कार्य करेगी। विधानसभा प्रभारी पूर्व प्रत्याशी मंगल सिंह सोरेन ने कार्यकर्ताओं की कमेटी को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या बेरोजगारी की है। जिसे दूर किया जाना नितांत आवश्यक है। सोरेन ने कहा कि आजसू पार्टी लड़ाकू पार्टी है।

क्षेत्र से बेरोजगारी की समस्या दूर करने हेतु टाटा स्टील एवं सेल जैसे कंपनी में स्थानीय रहिवासियों की नियुक्ति हेतु पार्टी आगे बढ़ – चढ़कर आंदोलन करेगी।

श्रमिक संघ कोल्हन प्रभारी राजू शांडिल्य में अपने विचारों के माध्यम से गुवा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों में पनप रही बेरोजगारी के प्रति कुंठा को दर्शाते हुए किए जा रहे विकास कार्यों पर अपनी प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्या को लेकर पार्टी मानकी एवं मुंडा को एकजुट कर सारंडा विकास के बैनर तले आंदोलन कर चुकी है। क्षेत्र की लाल पानी की समस्या व ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने हेतु पार्टी आगे भी संघर्षरत रहेगी।

मौके पर ओबीसी महासभा जिलाध्यक्ष दुर्योधन गोप, केंद्रीय सचिव शिव प्रताप सिंह देव, अनुसूचित जनजाति महासभा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन मुंडा के साथ-साथ कार्यकर्ताओं में गोमा सोरेन, विजय लकड़ा, महावीर नायक, अरुण विश्वकर्मा व अन्य दर्जनों ने अपने अपने विचारों के माध्यम से आजसू पार्टी के प्रति एकता एवं समर्थन जताया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *