प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्षेत्र में बढ़ते ठंड को देखते हुए रहिवासियों को ठंड से बचाने के लिए बड़ाजामदा क्षेत्र के लोगों ने अलाव की व्यवस्था को लेकर नोवामुंडी अंचल अधिकारी से मदद की मांग की गई थी।
ग्रामीणों की मांग को देखते हुए नोवामुंडी अंचल अधिकारी सुनील चंद्रा द्वारा मुंडा एवं मानकी की मदद से बड़ाजामदा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर अलाव की व्यवस्था करने हेतु लकड़ियों का वितरण किया गया।
अंचल अधिकारी चंद्रा के द्वारा किया गया कार्य को देखकर बड़ाजामदा वासियों ने अंचल अधिकारी के प्रति हर्ष जताया एवं उन्हें साधुवाद दिया। इस मौके पर मुंडा दिगंबर चातोम्बा, मानकी राजन चातोम्बा, मुंडा विवेक सुंडी सहित अन्य दर्जनों गणमान्य मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply