Advertisement

चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

प्रहरी संवाददाता/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में जैनामोड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के तीसरी बार अध्यक्ष पद पर संजय सिंह ने जीत दर्ज की है। सिंह के जीत को लेकर 17 दिसंबर कॉ उनके आवास पहुँच कर भाजपा फुसरो नगर मंडल महामंत्री दिनेश कुमार सिंह के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर बधाई और शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर भाजपा फुसरो नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष भाई प्रमोद कुमार सिंह, भाजपा फुसरो नगर महामंत्री दिनेश कुमार सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी शंकर सिन्हा, भरत वर्मा, अशोक सिंह, अरुण स्वर्णकार, पत्रकार राजेश कुमार गुप्ता ने भी सिंह को बधाई और शुभकामनाए दी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *