प्रहरी संवाददाता/बोकारो। बोकारो जिला के हद में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) नावाडीह अंचल कमेटी सदस्य कॉमरेड जगन नाथ ठाकुर का 17 दिसंबर को हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया। वे 65 वर्ष के थे। उनके निधन पर उनके पैतृक गांव जिला के हद में नावाडीह प्रखंड के पोखरिया में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।
बताया जाता है कि दिवंगत कॉ ठाकुर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जुझारू एवं सजग प्रहरी के तौर पर पूरे नावाडीह अंचल में अपनी पहचान बनाए हुए थे। उनके दो पुत्री तथा एक पुत्र हैं।
उक्त जानकारी देते हुए भाकपा बोकारो जिला प्रभारी सचिव कॉ गणेश प्रसाद महतो ने बताया कि कॉ ठाकुर का 17 दिसंबर की सुबह नावाडीह प्रखंड क्षेत्र के उनके पैतृक गांव पोखरिया में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना पाकर सैकड़ों ग्रामीण सहित कॉमरेड साथी उनके आवास पर पहुंचे तथा उनके परिजनों को ढाढस बंधाया। उन्होंने बताया कि उनका अंतिम संस्कार गांव के ही शमशान घाट में कर दिया गया।
इस अवसर पर यहां शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में कॉ गणेश प्रसाद महतो के अलावा डिग्री कॉलेज डुमरी के प्राचार्य डॉ धनेश्वर विद्यार्थी, प्रोफेसर शंकर, नावाडीह अंचल सचिव कॉ नंदलाल महतो, रामचंद्र यादव, शाहबान अंसारी, तुलसी महतो, रणधीर महतो सहित दर्जनों गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply