Advertisement

मासिक लोक अदालत में 9 मामलों का निष्पादन

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। झालसा रांची एवं प्रधान जिला एव सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के निर्देशानुसार 17 दिसम्बर को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट में मासिक लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत में कुल नौ मामलों का निष्पादन किया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए बेरमो अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम दीपक कुमार साहू ने कहा कि झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मासिक लोक अदालत के माध्यम से न्यायालय में लंबित सभी प्रकार के सुलहनीय अपराधिक मामलों, आदि।

सिविल वाद, क्लेम वाद, एन आई एक्ट वाद एवं बिजली विभाग, वन विभाग, उत्पाद विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग, टेलीफोन विभाग से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन हेतु किया गया।

उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में इस वर्ष का अंतिम लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मासिक लोक अदालत के सफल संचालन के लिए दो बेंच का गठन किया गया था। जिसके पहले बेंच पर जिला जज द्वितीय अनिल कुमार एवं अधिवक्ता शैलेष कुमार सिन्हा और दूसरे बेंच पर एसडीजेएम दीपक कुमार साहू (SDJM Deepk Kumar Sahu) एव अधिवक्ता नरेश चंद्र ठाकुर मौजुद थे।

मासिक लोक अदालत में सुलहनीय अपराधिक वाद के 5 मामले, चेक बाउंस 3 मामले सहित कुल 9 मामलों का निष्पादन किया गया, जिसमें 20 लाख 36 हजार रुपए सुलहनीय राशि संबंधित विभाग एवं पक्षकारों को प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी न्यायिक पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के पदाधिकारीगण, विद्वान पैनल अधिवक्तागण, न्यायालय कर्मियों एवं पारा लीगल वालंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *