Advertisement

उप मुखिया संघ के अध्‍यक्ष बने मोकिम शेख

प्रहरी संवाददाता/बगोदर (गिरिडीह)। बगोदर प्रखंड के हद में हरिहरधाम के समीप 17 दिसंबर को उप मुखियाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से मुखिया की तर्ज पर उप मुखिया को भी प्रशिक्षण देने, सम्मानजनक मानदेय देने, शिलापट्ट में नाम अंकित करने, विकास कार्यों में भागीदारी अनिवार्य करने की हक अधिकार को लेकर उप मुखिया संघ की सर्वसम्मति से कमेटी का विस्तारीकरण किया गया है।

बैठक में उप मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव सर्वसमति से उप मुखिया संघ के अध्यक्ष मोकिम शेख, सचिव जितेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष सूरज कुमार, उपाध्यक्ष देवंती कुमारी, उप सचिव ओम प्रकाश यादव को चुना गया। जबकि सूरज कुमार मंडल, अयूब अंसारी, तिलक कुमार साव, महेश्वर राय शर्मा, अजित स्वराज, मंटू,यादव, धानेश्वरी देवी, दिलीप कुमार कार्यकरणी सदस्य बनाये गये।

बैठक में सारे पदाधिकारियों को माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वही मिठाइयां खिलाकर खुशी का इजहार करते हूए अपनी चट्टानी एकता को प्रदर्शित भी किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *