Advertisement

स्कूली बच्चों से कराया गया क्रीड़ा अभ्यास

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित जगदीश सिंह स्मारक सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर के शिक्षकों के नेतृत्व में प्रत्येक शनिवार को स्थानीय खेल मैदान में क्रीड़ा अभ्यास कराया जा रहा है। इसे लेकर 17 दिसंबर को प्रधानाचार्य सजल कुमार मैती के निर्देश पर विद्यालय मैदान में स्कूली बच्चों से क्रीड़ा अभ्यास कराया गया।

इस संबंध में प्रधानाचार्य मैती ने बताया कि आगामी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में सहभागिता निभाने के उद्देश्य से वर्ग एक से वर्ग दस तक के छात्र-छात्राओं को क्रीड़ाभ्यास कराया जा रहा है, जिसमे फुटबॉल, वालीबॉल, क्रिकेट, खोखो, कबड्डी, दौड़ आदि अनेको खेल शामिल है।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मैती सहित राम कपरदार, मास्टर इम्तियाज, कुसुम लता जयसवाल, बंधन मरांडी, तिलोचना देवी, बीणा कुमारी, गुडिया कुमारी, अनिता कुमारी, शीला कुमारी आदि शिक्षक, शिक्षिका मैदान में बच्चों का नेतृत्व कर रहे थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *