Advertisement

हथिया पत्थर पर्यटन स्थल में जल्द विकसित होगा-मुखिया

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने केंद्रीय राज्य मंत्री शातनु ठाकुर को लिखा पत्र

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पिछरी दक्षिणी पंचायत की मुखिया प्रमिला देवी ने केंद्रीय पर्यटक मंत्री जी किशन रेड्डी को पिछरी हथिया घाम को पर्यटक क्षेत्र विकसित करने की मांग पत्र के माध्यम किया था। जिसके बाद मंत्री रेड्डी ने मंत्रालय में आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित कर दिया है। इसकी सूचना पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय राज्यमंत्री शत्रनु ठाकुर को भेज दिया है।

बोकारो जिला के हद में बेरमो एवं पेटरवार प्रखंड के सीमांकन पर स्थित हिंदुस्तान पुल फुसरो के निकट दामोदर नदी तट पर पिछरी गांव स्थित नदी के बीच में हथिया पत्थर को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित कर पर्यटन स्थल बनाया जाएगा। बताते चले कि फुसरो पिछरी पंचायत के दामोदर नदी के किनारे हथिया पत्थर है जो देखने मे बिल्कुल हाथी के आकार जितना विशाल है, बल्कि और भी बड़ा ही है।

देखने वाले कहते हैं कि कोई हाथी के आकार की चीज दामोदर नदी के तट पर बैठा हुआ है। मकर संक्रांति के मन्दिरों में पूजा अर्चना करने के साथ-साथ एक हाथीनुमा पत्थर की भी पूजा कई दशकों से की जाती रही है। लोग उस विशालकाय पत्थर की भी पूजा कर रहे हैं, जिसे हथिया पत्थर के नाम से जाना जाता है।

इस मौके पर यहां प्रतिवर्ष विशाल मेले का आयोजन भी किया जाता है।मुखिया प्रमिला देवी ने इसके लिए लिए मंत्री का आभार जताया। मुखिया प्रमिला देवी ने बातचीत के क्रम में कहा कि यह कोयला खनन प्रभावित क्षेत्र है, जहां बड़ी संख्या में इस व्यवसाय से जुड़े लोग रहते हैं। क्षेत्र में कोई अच्छा धार्मिक पर्यटन स्थल नहीं है।

इस दृष्टि से हथिया पत्थर को पर्यटन स्थल विकसित होना अति आवश्यक है। बेरमो कोयला खनन वाले क्षेत्र के नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर हो सके। मुखिया प्रमिला देवी ने कहा कि डीएमएफटी की राशि इस क्षेत्र के लोगों के कल्याण के लिए खर्च हो। इस दिशा में प्रशासन को दिशा निर्देश दिया जाना चाहिए।

इसके अतिरिक्त बेरमो कोयलांचल के आसपास के क्षेत्र के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार हो सके। उस क्षेत्र का समुचित विकास हो। उन्होंने कहा कि कोयला खनन वाले क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण भी हो सके। इस दिशा में सरकार और कंपनी को सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि जल्द पिछरी हथिया पत्थर पर्यटक स्थल में विकसित होगा। भाजपा के प्रदेश केंद्रीय सदस्य देवीदास सहित गांव के ग्रामीणों ने इसे लेकर हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *