Advertisement

झामुमो नेता ने मनरेगा के बंद पड़े मिट्टी मोरम पथ निर्माण को शुरू करने की मांग की

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता, समाजसेवी सह विष्णुगढ़ प्रखंड बीस सूत्री सदस्य राजू श्रीवास्तव ने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से मनरेगा योजना से बंद मिट्टी मोरम पथ सह ग्रेड 1 पथ निर्माण को शुरू करने को लेकर पत्र लिखा है।

गौरतलब हो कि, मिट्टी मोरम सह ग्रेड 1 रोड योजना बिगत पांच वर्षों से बंद पड़ा हुआ है। जिसके कारण सुदूरवर्ती क्षेत्र की पथ की हालत काफी जर्जर हो गया है। योजना चालू रहने से एक पंचायत से दूसरे पंचायत तक पथ निर्माण हो जाता था।

जिससे ग्रामीणों का आवागमन सुलभ हो जाता था। वर्तमान समय में मिट्टी मोरम का वाऊचर किसी भी वेंडर के पास उपलब्ध नही होने के कारण पथ निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति नही मिल पा रही है।मंत्री को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा है कि बंद पड़े मिट्टी मोरम पथ सह ग्रेड 1पथ निर्माण का कार्य जल्द से जल्द कराने का कृपा प्रदान करें।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *