Advertisement

गोमियां एवं बारीडारी में धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घघाटन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में गोमियां एवं बारीडारी में धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि गोमियां विधायक की धर्मपत्नी तथा जिप सदस्य ने विधिवत फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, स्थानीय अंचल अधिकारी (सीओ), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडिओ), जिप सदस्य सहित कई गणमान्य मौजूद थे।

गोमियां प्रखंड के हद गोमियां एवं बारीडारी में धान अधिप्राप्ति क्रय केंद्र का उद्घघाटन 16 दिसंबर को विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी ने किया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि धान क्रय केंद्र खुल जाने से किसानों को राहत मिलेगी।

उन्हें कहीं दूरदराज भटकना नहीं पड़ेगा। क्रय केंद्र के खुल जाने से किसानों को अपने धान का उचित मूल्य मिलेगा। बीडिओ कपिल कुमार ने कहा कि केंद्र में किसानों को हर तरह से सहयोग मिलेगा। सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *