Advertisement

एंटी क्राइम को लेकर गुवा पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा के विभिन्न जगह जैसे गुवा बाजार, बैंक मोड़ स्थित हिरजीहाटिंग, गुवा मनोहरपुर मार्ग डीएवी स्कूल के समीप एंटी क्राइम को लेकर गुवा थाना पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया।

सघन वाहन जांच अभियान चाईबासा पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के निर्देशानुसार एवं गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव के नेतृत्व में चलाया गया। अचानक हुए इस सघन वाहन जांच अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया।

वाहन चालक अपने अपने वाहनों को पुलिस को देख वापस दूसरे रास्ते अपने वाहनों को छुपाने लगे। इस दौरान वाहन चेकिंग के दौरान गाड़ी से संबंधित ड्राइविंग लाइसेंस, रोड टैक्स, पोल्यूशन, हेलमेट, इंश्योरेंस आदि कागजातों की जांच की गई। साथ ही चार पहिया वाहनों के डिक्की खोल कर बारीकी से जांच की गई, ताकि डिक्की में विस्फोटक पदार्थ ना ले जाया जा रहा हो।

जांच के दौरान कई वाहनों के कागजात नहीं होने के कारण तथा हेलमेट नहीं पहने होने को लेकर जरूरी निर्देश देते हुए गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव ने वाहन चालकों को सख्त निर्देश दिया कि मोटरसाइकिल वाहन चलाने पर गाड़ी से संबंधित जरूरी कागजातों को साथ रखें।

साथ ही दुर्घटना को रोकने के लिए हेलमेट जरूर लगाएं। बिना हेलमेट के गाड़ी ना चलाएं। साथ ही निर्देश दिया कि अपने वाहनों को काफी तेज गति से ना चलाएं, ताकि दुर्घटना ना घटे। इस दौरान वाहन चेकिंग अभियान में गुवा थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव, पुलिस अवर निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *