महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए सिलाई मशीन जरूरी-राजेश
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने 15 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में फुसरो नप क्षेत्र के ढोरी बस्ती सीताबर्डी सहित विभिन्न जगहो मे सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच कंबल और सौतारडीह के अनिता देवी के सिलाई केंद्र मे सिलाई मशीन का वितरण किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि बढते ठंड को देखते हुए असहाय और जरुरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब से ठंडी बढी है तब से अभी तक उन्होंने 3 हजार जरूरतमंदो के बीच कंबल का वितरण किया है। सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य 5 कंबल का वितरण करना है।
मौके पर मोर्चा उपाध्यक्ष झारखंड की हेमंत सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि किसानों को उचित मूल्य धान भी नहीं मिल पा रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे, जिसे हम सभी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि महिलाओं के आत्मनिर्भर बनने के लिए जगह-जगह सिलाई मशीन का वितरण कर रहा हूं। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद बिलासी देवी, सरजू साव, अशोक कुमार, रानी देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों गणमान्य रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply