Advertisement

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न

प्रहरी संवाददाता/तेनुघाट (बोकारो)। गिरिडीह स्टेडियम में पर्यटन, कला सांस्कृतिक, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग द्वारा खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड रांची द्वारा आयोजित जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया।

जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण प्रतियोगिता के फाइनल मैच में 15 दिसंबर को बेंगाबाद प्रखंड की टीम गांडेय टीम को एक गोल दागते हुए विजेता घोषित हुई। मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस उत्कर्ष कुमार एवं अनुमंडल पदाधिकारी विशालदीप खलखो द्वारा विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। दोनों ही टीम जोनल स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता जो धनबाद में आयोजित है, उसमें भाग लेंगी।

खेल के आरंभ में क्वाटर फाइनल मैच में गिरीडीह ने देवरी को 1-0 से हराया, गांडेय ने सरिया को 3-0 से हराया। पहले सेमीफाइनल में बेंगाबाद की टीम डुमरी से 2-0 के बढत से जीती, दूसरे सेमीफाइनल में गांडेय ने ट्राइ ब्रेकर में गिरीडीह प्रखंड को 5-3 से हराया।

इसके अलावा जिला खेल पदाधिकारी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही कार्यक्रम की समाप्ति हुई। प्रतियोगिता को सफल बनाने में मुख्य रूप से प्रतिनियुक्त शरीरिक शिक्षक, कोच, कार्यालय कर्मी सभी का सराहनीय सहयोग रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *